Bihar

क्या कहता है चुनावी सर्वे? बिहार में अभी हो जाएं चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार, किसे कितनी सीटें?

बिहार में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) करवा रहा है, जिसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही। राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में वोटर अधिकार यात्रा हो रही है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस बीच, एक चुनावी सर्वे सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से राज्य में एनडीए सरकार की वापसी का दावा किया गया है।

टाइम्स नाऊ नवभारत और जेवीसी के सर्वे के अनुसार, अगर बिहार में अभी चुनाव होते हैं तो राज्य में एनडीए को 136 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन 75 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य के खाते में छह सीटें आने का अनुमान है। वहीं, 26 सीटें ऐसी हैं, जहां पर करीबी का मुकाबला रहने की संभावना है। पार्टी के हिसाब से बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य 17 सीटों पर वह लीड करती दिख रही है। जेडीयू 29 सीटों पर जीत रही है दो ऐसी सीटें हैं, जहां पर वह लीड कर रहा है। एनडीए के दूसरे दलों की बात करें तो छह सीटों पर जीत रहा है, जबकि 18 सीटों पर उसे बढ़त है।

महागठबंधन के दलों की बात करें तो आरजेडी 37 सीटों पर सीधे जीतती नजर आ रही, जबकि 15 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। कांग्रेस आठ सीटों पर जीत रही और दो सीटों पर लीड में है। सीपीआईएमएल सात सीटों पर जीतती दिख रही, जबकि दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन के दूसरे साथी एक सीट जीतते दिख रहे, जबकि तीन सीटों पर आगे हैं।

इसके अलावा, सर्वे में सवाल पूछा गया है कि बिहार में जाति जनगणना से किसको फायदा होगा तो एनडीए को 47.1 और महागठबंधन को 37.2 फीसदी लोगों ने जवाब दिया। वहीं, 15.7 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने कहा कि स्थिति वही रहने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago