Bihar

कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों की जानी आपबीती

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कटिहार में मखाना किसानों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान वो किसानों के साथ मखाने के तालाब में भी उतरे, और मखाना निकाला। तालाब से लेकर मखाना तैयार होने के पूरे प्रोसेस को समझा।

इस दौरान राहुल से किसानों ने अपनी समस्याएं भी साझा की। कई किसानों से उन्होने बातचीत की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए किसानों का दुख-दर्द शेयर किया।

उन्होने लिखा कि बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी। बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है। कौन हैं ये किसान-मज़दूर? अतिपिछड़े, दलित – बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फ़ायदा सिर्फ़ 1% है। वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर – न आय दिया, और न ही न्याय। वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं – और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।

वोटर अधिकार यात्रा आज कटिहार से पूर्णिया पहुंचेगी। 17 अगस्त से शुरू हुई यात्रा में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। तीसर चरण में प्रियंका गांधी भी साथ जुड़ेंगी।

इसके अलावा तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल के सीएम सुखू सुखविंदर समेत इंडिया अलायंस के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

13 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

16 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

16 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago