Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी के आरोप में था हिरासत में

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश करने लगा।जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र की एक महिला घास काटकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कोरबद्दा महादेव स्थान के पास एक युवक ने पहले उसे धक्का मारा और बाद में खदेड़कर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।

गाड़ी से उतरते ही युवक ने डायल 112 के सिपाही और एएसआई का हथियार छीनने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की मदद से उसे तुरंत काबू में कर लिया गया। डायल 112 टीम के जमादार सुरेंद्र राम ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और अपना नाम-पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। महिला से छेड़खानी और पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश के मामले में उसे मुफस्सिल थाने को सौंप दिया गया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

2 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago