Samastipur

ताजपुर में नवनिर्मित फोरलेन किनारे एक खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद, चेहरा पूरी तरह जलाया, पास में पड़ा था पिस्टल

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के रामापुर महेशपुर पावर हाउस के समीप एक जनेरा के खेत में शनिवार की सुबह एक युवक की अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। शव देखने से दो तीन दिन पुराना लग रहा। उसके ऊपर अतिज्वलनशील पदार्थ छिड़कर शव की पहचान मिटाने की कोशिश की गई। शव के पास एक पिस्टल भी मिला है।

बताया गया कि मृतक का चेहरा पूरी तरह से पहचान के लायक नहीं है। पुलिस युवक की पहचान की कोशिश में जुटी है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि शव की पहचान मिटाने को लेकर उसे अतिज्वलनशील पदार्थ से जलाने की कोशिश में घटनास्थल पर लगी जनेरा की फसल भी जली हुई मिली है।

घटनास्थल से देखने से प्रतीत हो रहा कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां ठिकाना लगाने की कोशिश की गई। वहीं घटनास्थल नवनिर्मित फोरलेन के किनारे मौजूद है। इस सड़क पर अभी आवागमन कम रहती है। घटना की भनक लोगों को तब हुई जब कुछ ग्रामीण सुबह खेत ग‌ए। ग्रामीणों ने बदबू होने पर खेत में देखा तो वह भौंचक हो ग‌ए। खेत के भीतर एक शव पड़ा मिला।

यहां देखें सदर SDPO-1 ने क्या कुछ कहा :

खबर को अपडेट की गई है, युवक की पहचान हो गई है :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago