मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम हाउस में करीब 15 मिनट तक बैठक चली। बाहर निकलने के दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की। और सीधे घर की तरफ निकल गए। बेऊर जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की सीएम से पहली मुलाकात है। चर्चा है कि मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अनंत सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।
आपको बता दें जेल से बाहर निकलने के बाद ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, वो नीतीश की जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा था कि अगर पार्टी तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारती है तो मैं उनकी जमानत जब्त करवा दूंगा। यही नहीं अनंत सिंह ने आगामी चुनाव में आरजेडी के 15 सीटों में सिमटने का दावा किया था, और कहा था कि नीतीश कुमार ही दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
आपको बता दें पटना हाईकोर्ट ने चर्चित पंचमहला गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दी है। बीती 22 जनवरी को जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगा दिया तब मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। मुकेश पर आरोप लगाया गया कि उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था और 68 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू से बात करने नौरंगा गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी।
23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया गया। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
2020 के चुनाव में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर मोकामा से लड़े थे, और चुनाव जीते थे। लेकिन आपराधिक मामले में सजा होने के बाद विधायकी चली गई थी। मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की प्रत्याशी बनीं, और चुनाव जीत गई। लेकिन इस बार अनंत सिंह ने जेडीयू से चुनाव लड़ने की बात कही है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…