Samastipur

समस्तीपुर विधायक को सैकड़ों महिलाओं ने बांधी राखी, महिला सम्मान और सुरक्षा का दिलाया संकल्प, बोले – बहनों की रक्षा मेरी प्राथमिकता

समस्तीपुर : शनिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चकनूर, पोखरैड़ा, सिलौत, पुनास और वाजितपुर का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक शाहीन ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम और संरक्षण का पर्व है। राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के भरोसे का प्रतीक है। उनके सपनों की रक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाई, तिलक लगाया और नारियल भेंट किया। विधायक के दोनों हाथों में बंधी सैकड़ों राखियों ने माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर लगभग 400 से अधिक महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने विधायक से महिला सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भावुक होकर कहा, “राखी की इस डोर ने मुझे आशीर्वाद के साथ-साथ जिम्मेदारी का एहसास भी कराया है। महिला शक्ति का आशीर्वाद मुझे लगातार मिलता रहा है। मैं इसका आजीवन ऋणी रहूंगा। बहनों की रक्षा और सम्मान मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।”

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव राकेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पूर्व मुखिया शंभु पासवान, समाजसेवी रवि आनंद, राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, विमल पासवान, राजा कुमार, संदीप सरकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago