Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में ‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव’ को लेकर जागरूक करने के लिये चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर मंडल कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजनों में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिला कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल कार्य क्षमता बढ़ती है, बल्कि एक सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। बता दें कि हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी कार्यालयों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जहां कर्मचारी व यात्री स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

23 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago