Bihar

भाजपा के हो गए आनंद मिश्रा, बिहार चुनाव से पहले नागमणि और सुचित्रा ने भी BJP जॉइन की

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है। इस बीच पुलिस की नौकरी छोड़ राजनेता बने पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा जॉइन कर ली। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से इन नेताओं को BJP की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आनंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तभी बिहार मजबूत होगा। वह इसी मकसद से भाजपा में आए हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कोई टिकट के दावेदार नहीं हैं। वह जब तक जीवित रहेंगे, भाजपा के लिए काम करेंगे।

पीके की पार्टी छोड़कर आए आनंद मिश्रा, बक्सर से निर्दलीय लड़े थे लोकसभा 

बता दें कि आनंद मिश्रा के बक्सर की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। इससे पहले वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में थे। पीके ने उन्हें पार्टी की यूथ विंग की कमान सौंपी थी। मगर बीते कुछ दिनों से उन्होंने जन सुराज की गतिविधियों से दूरी बना ली थी। आनंद मिश्रा ने पिछले साल बक्सर से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

जगदेव प्रसाद के बेटे हैं नागमणि कुशवाहा

आनंद मिश्रा के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वाले नागमणि कुशवाहा बिहार के क्रांतिकारी नेता रह चुके दिवंगत जगदेव प्रसाद के बेटे हैं। जगदेव बाबू ने पिछड़ों के हक में बड़े आंदोलन किए। 1974 में एक आंदोलन के दौरान अरवल जिले के कुर्था में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। अपने पिता की राह पर चले नागमणि कुशवाहा भी बिहार और झारखंड में एक समय पिछड़ों के बड़े नेता रहे। वह लालू यादव की आरजेडी, नीतीश कुमार की जेडीयू और दिवंगत रामविलास पासवान की लोजपा में रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में नागमणि केंद्र के मंत्री रहे थे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि वह बिना शर्त के बीजेपी में शामिल हुए हैं। पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, उस पर दिन-रात काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज का शत प्रतिशत वोट एनडीए को मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

1 घंटा ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

13 घंटे ago