बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को मतदाता सूची के प्रारूप को सभी जिलों में जारी कर दिया गया है। इसे कुछ देर में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। अपलोड होने के बाद मतदाता ऑनलाइन भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर उसमें कोई गलती है या नाम नहीं जोड़ा गया है, तो उस पर शनिवार से दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
निर्वाचन विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को प्रारुप सूची सौंप दी है। इसके अलावा जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भी उन्हें प्रारुप सूची सौंपी जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में अपना नाम
इसके अलावा, आपके क्षेत्र के बीएलओ के पास भी वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पहुंच गया है। आप बीएलओ से संपर्क कर अपना एवं परिवार के मतदाताओं का नाम उसमें देख सकते हैं। अगर कोई आपत्ति है तो चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 1 सितंबर तक लगाए जाने वाले विशेष कैंपों में जाकर संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। ये कैंप प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में लगाए जाएंगे।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…