Bihar

बिहार के 74 लाख लोगों को मिलेगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, सरकार ने हटाई रजिस्ट्री की शर्त

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों को राहत दी है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाने वाले किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की राशि मिलेगी। इसका फायदा राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। अभी राज्य में फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों की संख्या सिर्फ चार लाख है। केंद्र सरकार ने फिलहाल यह शर्त हटा दी है। राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों के खाते में शनिवार (2 अगस्त) को सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रुपये आ जाएंगे।

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राशि हस्तांतरित करते ही सम्मान निधि की 20वीं किस्त की राशि लाभार्थियों को मिल जाएगी। पटना के बापू सभागार में भी शनिवरा को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। यहां राज्य के करीब 5000 किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त राज्य के करीब 76 लाख 37 हजार लोगों के खाते में गई थी। तभी से फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया जा रहा था। पीएम किसान सम्मान निधि वाले किसानों की आईडी प्राथमिकता के तौर पर बनाई जा रही थी। लेकिन, अभी तक सिर्फ चार लाख किसानों की ही आईडी बन पाई है।

यदि इस बार रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जाता तो 70 लाख से अधिक किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाते। इसलिए चुनावी वर्ष में इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। वैसे, ई केवाईसी नहीं कराने और आयकर के दायरे में आने वाले किसानों की राशि रुक सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

4 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

14 घंटे ago