Bihar

वरीय अधिकारी मेरे पति को मारना चाहते हैं, विधानसभा अध्यक्ष से मिली MLA रीतलाल यादव की पत्नी- नाम लूंगी तो बच्चों को भी मार देंगे

अभी एक दिन पहले ही यह खबर आई थी कि भागलपुर की जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद रीतलाल यादव की पत्नी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को मारने की साजिश हो रही है। अब रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने पटना में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद रिंकू देवी ने कहा कि एक वरीय अधिकारी उनके पति को मारना चाहते हैं। हालांकि, रिंकू देवी ने वरीय अधिकारी का नाम नहीं बताया।

आरजेडी विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव से मिलकर पुलिस-प्रशासन की खूब शिकायत की है। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिंकू देवी ने कहा, ‘कहीं से कोई जगह नहीं मिला तो इनके पास मिलने के लिए आए हैं। इन्होंने कहा है कि ठीक है हम प्रशासन से बात करते हैं। हम बोले कि हमलोग प्रशासन से तंग आ गए हैं। मेरे पति के साथ ऐसा हो रहा है और हमारे घर में जाकर भी ये लोग ऐसा कर रहे हैं।’

रिंकू देवी ने आगे कहा कि हमने विधानसभाध्यक्ष से कहा कि मेरे पति माननीय हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। मेरे घर में पुलिस रात में आती है और चहारदीवारी कूद जाती है। इसे देखते हुए आप हमारी कुछ मदद करें। रिंकू देवी ने कहा कि हमें उम्मीद है इसलिए हमने गुहार लगाई है।

इसके बाद रीतलाल यादव की पत्नी ने कहा कि ‘उनको (पति) मारने की साजिश की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि कौन उनके पति को मारने की साजिश रच रहा है? तब इसपर रिंकू देवी ने कहा कि एक वरीय अधिकारी हैं। अभी हम उनका नाम नहीं लेंगे क्योंकि वो मुझे भी फंसा देंगे और मेरे बच्चों को मार देंगे। इसकी वजह से हम उनका नाम नहीं ले रहे हैं। रिंकू देवी ने कहा कि वरीय अधिकारी हैं जो हमको और मेरे पति को मारना चाहता हैं। अगर हम उनका नाम ले लेंगे तो हमको और मेरे बच्चों सबको मार देंगे। मेरे पति अभी उनके बस में हैं, इसलिए हम नहीं बोल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago