समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिना सामने आए ठोकेगी बिहार STF; ओट में शूट करने और दीवार पार देखने वाले हथियार दे रही सरकार

IMG 20250626 WA0160

बिहार में बढ़ते अपराध से लगातार विपक्ष के हमले झेल रही नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के लिए कुछ फोर्स के लिए सेफ लेकिन अपराधियों के लिए जानलेवा हथियार खरीदने की मंजूरी दी है। एसटीफ घर के अंदर छिपे अपराधियों को वॉल रडार से गिन सकेगी। एनकाउंटर के दौरान क्रिमिनल पेड़, दीवार या किसी कोने की ओट लेकर फायरिंग कर रहा हो तो बिना सामने आए उसे कॉर्नर शॉट हथियार से अचूक तरीके से ठोक सकेगी। इजरायल में बना कॉर्नर शूट सिस्टम कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है। भारत में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) दोनों चीज बनाता है।

गृह विभाग ने एसटीएफ के लिए करीब एक दर्जन तरह के अत्याधुनिक हथियारों की खरीद को लेकर पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से एक वॉल रडार सिस्टम, दो कॉर्नर शॉट वेपन, दस नाइट विजन डिवाइस, 50-50 एलईडी ड्रैगन लाइट और वॉकी-टॉकी, 80 हल्के टेंट सहित कई सुरक्षा उपकरण और हथियार की खरीद होगी।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वॉल रडार सिस्टम से दीवारों के पीछे छिपे अपराधियों पर भी वार करना आसान होगा। इससे मकान में छिपे अपराधियों की सटीक जानकारी मिलेगी। वॉल रडार 20 मीटर दूर से 12 इंच की मोटी दीवार के पार झांक सकता है। यह 13 मीटर दूर से 18 इंच की सामान्य दीवार और 8 मीटर दूर से 18 इंच की डबल मजबूत दीवार के बार भी देख सकता है। इससे अपराधियों के ठिकाने पर घर के अंदर छुपे क्रिमिनल पर ऐक्शन लेने में काफी मदद मिलेगी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

कॉर्नर शॉट हथियार जवान को सामने आए बगैर ही क्रिमिनल को मार गिराने की ताकत देगा। इसमें एक कैमरा, स्क्रीन और ट्रिगर होता है, जिससे चलाने वाला सुरक्षित स्थान से ही लक्ष्य पर सटीक निशाना लगा सकता है। हथियार का अगला हिस्सा तो अपराधी को दिखेगा लेकिन कौन चला रहा है वो नहीं दिखेगा। जबकि चलाने वाला कैमरे के जरिए स्क्रीन पर अपराधी को देखता रहेगा। इनके अलावा अंधेरे में ऑपरेशन के लिए 10 नाइट विजन डिवाइस भी खरीदी जा रही है। एसटीएफ को 10 यूनिट नॉन लीथल इनकैपेसिटिंग डिवाइस (एनएलआइडी) भी मिलेगी जो अपराधी पर गोली चलाए बिना, उसको निष्क्रिय करने में मदद करेगी।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02