Bihar

गेहुअन सांप पर भारी पड़ा एक साल का गोविंदा, डॉक्टर भी हैरान, हर तरफ हो रही चर्चा

बेतिया से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई दंग है. आमतौर पर सांप के काटने से इंसानों की मौत की खबरें आती हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ. यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले गेहुअन सांप को दांत से काटकर मौत के घाट उतार दिया. यह अनोखी घटना मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे सुनील शाह का बेटा गोविंदा घर के आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान एक गेहुअन सांप वहां आ गया. मासूम गोविंदा ने खेलते-खेलते उसे पकड़ लिया और उसे अपने दांतों से काट लिया. सांप की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन घबराकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति में बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

GMCH में तैनात डॉक्टर सौरभ कुमार ने 25 जुलाई की सुबह बताया कि बच्चे की स्थिति अब स्थिर है और उस पर लगातार मेडिकल टीम की निगरानी रखी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी हालत काबू में है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है. इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, लोग आश्चर्य में पड़ गए.

गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं कि एक साल के मासूम ने जहरीले सांप से मुकाबला कर उसे मार दिया और खुद बच गया. बच्चे की जान को खतरा टल गया है और वह धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago