Bihar

बिहार: ‘जादू से 20 का 40 लाख हो जाएगा..’ ठगों ने विश्वास में लेकर सिपाही को लगाया लाखों का चूना

बिहार के खगड़िया में ठगी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इसमें एक ठग ने खुद को ‘जादूगर’ बताकर एक सिपाही को यह भरोसा दिलाया कि वह 20 लाख रुपए को 40 लाख रुपए में बदल सकता है. सिपाही से रकम लेने के बाद ठग सफेद कागज का गड्डी थमाकर फरार हो गया.

दोस्त की सिफारिश पर भरोसा कर बैठा सिपाही :

डुमरिया खुर्द निवासी सिपाही अंकेश कुमार झा ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके दोस्त गोपाल कुमार ने कटिहार से फोन कर एक व्यक्ति अनवर का नाम बताया. कहा गया कि वह ‘जादू’ से पैसे दोगुना कर देता है. उसी के कहने पर वह झांसे में आ गया.

’20 लाख रुपए से कम में जादू काम नहीं करता’ :

अनवर के झांसे में आकर सिपाही ने उसे अपने घर बुलाया. अनवर ने कहा कि 20 लाख रुपए से कम में जादू काम नहीं करता. इस पर सिपाही ने फारबिसगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया और घर की जमापूंजी लगाकर 20 लाख की रकम तैयार की.

मोमबत्ती के बहाने गायब हुआ आरोपी ठग :

जब अनवर सिपाही के घर पहुंचा तो उसने कहा कि तीन घंटे बाद जादू काम करेगा. उसने 20 लाख की गड्डी ली और कहा कि एक मोमबत्ती लाओ. सिपाही जब मोमबत्ती लेने गया, उसी दौरान अनवर असली नोट लेकर चंपत हो गया और बदले में सफेद कागज की गड्डी रख गया.

सिपाही को ठगे जाने का हुआ शक :

तीन घंटे बाद जब उसने नोटों के बंडल को देखा तो वो कागज की गड्डी थे. बाद में जब सिपाही ने कॉल किया तो अनवर ने कहा कि वह शाम तक आएगा. लेकिन वह दोबारा नहीं आया. इस घटना के बाद न गोपाल फोन उठा रहा था, न ही आरोपी ठग अनवर.

एफआईआर दर्ज होने के दूसरे महीने गिरफ्तारी :

अंततः सिपाही ने प्रशासन को इसकी सूचना दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराई. दो महीने की लगातार जांच के बाद पुलिस ने कटिहार के बरारी से गोपाल कुमार को 5.97 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया. उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में गोपाल ने बताया कि ”अनवर ने ठगी की रकम में से उसे 8 लाख रुपए दिए और बाकी 12 लाख खुद लेकर गायब हो गया.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago