Bihar

ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी यादव

पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इस रैली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए हैं। पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ’ कांफ्रेंस के दौरान अपने भाषण में तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है। आजाद की लडा़ई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया है।

बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं किया जाएगा। उत्तर से दक्षिण हिन्दुस्तान की सरजमीं का हर एक-एक इंच का इतिहास और हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लडा़ई में चाहे हिंदू या मुसलमान , सिख हो या ईसाई सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है, ये देश किसी के बाप का देश नहीं है..हम सबों का देश है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस देश के लिए सभी लोगों ने शहादत दी है तब जाकर हम लोगों को आजादी मिली है। सबसे अहम बात यह है कि आपके जमीनों को छिना जा रहा है। अब भाजपा सत्ता से जाने वाली है। अल्पसंख्य, गरीब, पिछडा, अति पिछड़ा और दलित इन सब का वोट छिनने का काम किया जा रहा है।

अभी नया चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आया है कि वो 8 लाख वोटरों की फिर से सूची बनाने जा रहे हैं। यह लोग वोटिंग के अधिकार को छिनने का प्रयास कर रहे हैं लिहाजा आप सतर्क रहें। तेजस्वी यादव ने कहा कि लेकिन हमलोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। आपको बता दें कि वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का गांधी पटना में महाजुटान हुआ था। इमारत-ए-शरिया की ओर से कुछ दिनों पहले इस महाजुटान को लेकर ऐलान किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago