Bihar

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, भाषण के बीच अचानक आ गया ड्रोन, फिर ऐसे खुद को बचाया

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच राजधानी पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. लेकिन, इसी दौरान बड़ी अनहोनी होने से टल गई. दरअसल, मंच से तेजस्वी यादव अपना भाषण दे रहे थे. तभी अचानक बेहद करीब पोडियम से एक ड्रोन आकर टकरा गया. हालांकि, तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए.

इस तरह तेजस्वी ने खुद को बचाया…

इस पूरे वाकये को लेकर बताया जा रहा कि, तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान एक ड्रोन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधा मंच की ओर बढ़ते हुए तेजस्वी यादव के बेहद करीब पोडियम से टकरा गया. किसी तरह तेजस्वी इस दौरान झुके और पीछे हट कर खुद को बचा लिया. नहीं तो, बड़ी अनहोनी हो सकती थी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोई चोट भी नहीं आई. इसके बाद वे अपना भाषण जारी रखें. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाई और ड्रोन को हटाया. किसी तरह स्थिती को नियंत्रण में कर लिया.

मामले को लेकर जांच के आदेश

इधर, इस अप्रत्याशित घटना के चलते सम्मेलन स्थल पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन जल्द ही माहौल शांत करवाया गया और कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया गया. इसके अलावा आयोजकों और स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश भी दिए हैं. ड्रोन कैसे नियंत्रण से बाहर हो गया और मंच के बिल्कुल करीब पहुंच गया, इसकी भी जांच की जा रही है. वहीं, सम्मेलन के दौरान वक्फ कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago