Bihar

बिहार: UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता की जोड़ी बनी नई मिसाल, दोनों ने रचाई शादी

बिहार के प्रशासनिक गलियारे में खुशी का माहौल है। UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता शादी के बंधन में बंध गए हैं। कटिहार के रहने वाले शुभम भागलपुर में नगर आयुक्त हैं। वहीं, पटना की प्रियांगी ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। दोनों की शादी की खबर से लोगों में खुशी है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कटिहार के रहने वाले हैं शुभम

शुभम कुमार, बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2020 में टॉप किया था। वहीं, प्रियांगी मेहता पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। शुभम कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप करके दिखाया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. उनके पिता का नाम देवानंद सिंह है और माता का नाम पूनम सिंह है।

कौन हैं शुभम की पत्नी प्रियांगी

शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी मेहता ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। प्रियांगी पटना सिटी की रहने वाली हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, खुद से पढ़ाई करके यह सफलता पाई। उनका असली लक्ष्य UPSC था और उन्होंने उसमें भी सफलता पाई। UPSC में उन्हें 261वां रैंक मिला था। प्रियांगी मेहता पटना सिटी के संदलपुर में रहती हैं। उनका परिवार मध्यम वर्ग का है। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के लिए खुद से पढ़ाई की। प्रियांगी ने BPSC में टॉप तो किया, लेकिन उनका सपना UPSC में जाना था।

तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं प्रियांगी

प्रियांगी अपने परिवार में तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। प्रियांगी मेहता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट हैं। प्रियांगी ने पटना के सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू की। इसके बाद, उन्होंने अरविंद महिला कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। उनके पिता मिथिलेश गुप्ता, पटना के बहादुरपुर में एक कंप्यूटर सर्विस सेंटर चलाते हैं। उनकी छोटी बेटी अदिति बी.कॉम की पढ़ाई कर रही है। वहीं, दूसरी बेटी आस्था नीट की तैयारी कर रही है।

शुभम और प्रियांगी ने अपनी-अपनी परीक्षाओं में टॉप करके अपने परिवार और बिहार का नाम रोशन किया है। अब दोनों एक नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

17 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

14 घंटे ago