Bihar

तेजप्रताप के साथ सुधाकर, बोले-हिंदुओं में 2-3 शादियां जायज; चिराग पासवान भी दूसरी मां के बेटे

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। सोमवार को तेज प्रताप यादव को आधिकारिक तौर से राजद से निकाले जाने का फरमान पार्टी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया। इधर तेज प्रताप यादव को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है। राजद सांसद ने तेज प्रताप यादव का समर्थन किया है। सुधाकर सिंह ने ना सिर्फ दो शादियों पर अपनी राय रखी बल्कि इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान की भी मिसाल दे दी।

क्या बोले RJD सांसद सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने कहा, शादी जो उन्होंने (तेज प्रताप यादव) ने किया है तो यह कोई अनैतिक काम मैं नहीं मानता हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे कोई अनैतिक काम नहीं मानता हूं। दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाज में रही हैं। तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में भी हमलोगों ने सुना है। आज के भी समय में कई शादियां हुई हैं। आप चिराग पासवान को ही ले लीजिए तो वो उनकी दूसरी मां से जन्मे हैं। कई लोगों की दो-दो या तीन-तीन शादियां हुई हैं मैं जानता हूं, यह सभी लोग जानते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ये गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है।

जब सुधाकर सिंह से पूछा गया कि क्या लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप यादव को अपना लेना चाहिए तब इसपर सुधाकर सिंह ने कहा कि पिता के रूप में लालू यादव को स्वीकार करना चाहिए।’

तेज प्रताप यादव और अनुष्का की तस्वीर हुई थी वायरल

आपको बता दें कि अभी हाल ही में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इस पोस्ट में वो अनुष्का यादव के साथ नजर आए थे। अनुष्का के साथ इजहार-ए-इश्क कर तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया था। तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

लालू यादव ने लिया कड़ा ऐक्शन

अब भले ही इस वायरल पोस्ट के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी तरफ से सफाई दी हो लेकिन उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लिया था। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। सोमवार को इसकी आधिकारिक चिट्ठी भी सामने आई।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

52 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago