बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि पाल समाज ने लालू प्रसाद को ताकत दी है। सरकार बनी तो पाल समाज का ऋण चुकाऊंगा। शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार राज्य पाल महासंघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि पाल समाज की सुविधा के लिए चरवाहा आयोग बनेगा। इस समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
दुर्घटना में भेड़ों की अकाल मौत होने पर सरकारी सहायता दी जाएगी। तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया।
अगर नौवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। आज बिहार में जो भी बहालियां हो रही हैं उससे बहुजन समाज वंचित हो रहा है। सरकार 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं देती है तो बिहार की जनता 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलाएगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाल, संचालन राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिनेश पाल ने किया। पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, डॉ. बिनोद पाल, प्रो. दिलीप पाल, राजेश पाल, अमरेन्द्र पाल, विनय पाल, कन्हैया पाल आदि ने अपने विचार रखे।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…