Bihar

आधी रात को तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल; बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में शुक्रवार आधी रात के बाद हादसा हो गया। वैशाली जिले के एनएच 22 पर गोरौल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक उनके काफिले में घुस गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। गनीमत रही कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी बाल-बाल बच गए। वे महज 5 फीट की दूरी पर खड़े हुए थे। हादसा रात 2 बजे हुआ। तेजस्वी मधेपुरा में कार्यक्रम कर पटना लौट रहे थे।

सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। सदर अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि वह शुक्रवार रात को मधेपुरा से कार्यक्रम लौट रहे थे। बीच में वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक ट्रक बेकाबू होकर आया और गाड़ियों को टक्कर मार दी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा ठीक उनके सामने हुआ। वहां जो सुरक्षाकर्मी खड़े थे, उनपर गाड़ी आ गई। उन्होंने कहा कि वह महज 5 फीट की दूरी पर खड़े थे। अगर थोड़ा-सा भी अनियंत्रित होता तो हम लोगों को भी टक्कर लगती। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन के लोगों को उन्होंने फोन किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। स्क्वॉड के गाड़ी से घायलों को अस्पताल में भिजवाया।

तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा में लापरवाही और किसी भी तरह की साजिश से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होती रहती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, जो हादसा हुआ है उसमें जो लापरवाह लोग हैं उन पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। इस देश में सबसे ज्यादा लोग एक्सीडेंट से ही मरते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

16 मिनट ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

6 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

7 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

7 घंटे ago