Bihar

DPO सर्व शिक्षा अभियान ने समर कैंप केन्द्र का किया उद्घाटन, बच्चों को प्रतिदिन आने को किया प्रेरित

समस्तीपुर : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवघरिया टोला चकनूर में शिक्षा सेवक द्वारा संचालित केंद्र में समर कैंप का विधिवत उद्घाटन कर समर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गणित में आज की कहानी, ट्रेन की कहानी, गतिविधि आइसक्रीम वाला और मोनी की कहानी बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाए। गणित खेल ताली चुटकी, संख्या चक्र, गरम ठंडा शिक्षा सेवक के द्वारा किया गया।

डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रथम संस्था के सहयोग से चलने वाले इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की गणितीय क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें स्वयंसेवक गांव और टोला स्तर पर शिक्षण कार्य करेंगे। प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 एवं 6 ऐसे छात्र जो सरल गणितीय गणनाओं में अपेक्षाकृत कमजोर हैं उनके लिए एक विशेष ‘गणितीय समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी बच्चों से समर कैंप कक्षा में प्रतिदिन आने के प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि यह समर कैंप उन बच्चों के लिए है जो वर्ग 4 – 6 में नामांकित हैं और हासिल का घटाव एवं भाग नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस समर कैंप में बेसिक गणित 100 गिनती की पक्की पहचान, हासिल का जोड़ घटाव एवं गुणा, भाग बच्चे सीख जाए यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमंडलीय समन्वयक हेमंत कुमार ने बताया कि जिले के सभी 20 प्रखंडों में इस तरह का समर कैंप 6300 केन्द्र संचालित है, जो स्वयंसेवक विद्यालय घर, आंगन चबूतरा, टोले मोहल्ले, एवं पेड़ की छांव में आनंददाई तरीके से पढ़ा रहे हैं।

मौके पर मो. एहसान एवं समर कैंप केन्द्र संचालक राजेश कुमार, तरुण कुमार, राजू रजक, विनोद कुमार, चंदन कुमार मौजूद थे. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि समर कैंप से शिक्षकों की छुट्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कैंप में शिक्षक नहीं, बल्कि स्वयंसेवक पढ़ायेंगे। इसलिए शिक्षकों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। वे अपनी छुट्टियां आराम से मना सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

12 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

15 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago