Samastipur

समस्तीपुर: बेटे के मौत की खबर सुनकर सदमे से मां ने भी दम तोड़ा, गांव में शोक की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर थाना क्षेत्र के डैनीमन गांव में मां एवं बेटे की एक खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान डैनीमन वार्ड 9 निवासी स्व. राम करण की पत्नी सुमित्रा देवी (85) व उनके पुत्र सुधीर साह (62) के रूप में की गई। बता दें कि सुधीर साह दिव्यांग था वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुमित्रा देवी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन मां और बेटे की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। लोगों की काफी भीड़ जुट गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डीलर संघ के अध्यक्ष जीवछ महतो, हासा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार महतो, वार्ड सदस्य शमशाद आलम, मो. इम्तियाज, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम ने शोक जताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago