मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया है. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह 11:00 बजे से कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. कैबिनेट की यह बैठक करीब दो सप्ताह के अंतराल पर हुई जिसमें 47 एजेंडों पर कैबिनेट ने फैसला लिया.
कैबिनेट की महत्वपूर्ण निर्णय
बक्सर रोहतास आवासीय विद्यालय बनेगा. जटाशंकर पांडे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी जमुई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. क़ृषि सेवा के नौ पदों पर सृजन किया गया है. बिहार जीविका निधि शक सरकारी संघ लिमिटेड के संविदा पर आधारित 653 पदों को सृजन प्रदान की गई. फुलवारी नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल कर लिया गया है. दानापुर नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल किया गया. आरा में जलापूर्ति के लिए 138 करोड रुपए की मंजूरी दी गई. सिवान में जलापूर्ति के लिए एक अरब 13 करोड रुपए की मंजूरी. सासाराम में जलापूर्ति के लिए 76 करोड़ की मंजूरी. औरंगाबाद में 497 करोड रुपए की मंजूरी दी.
वहीं समाज कल्याण विभाग में 190 पदों की सृजन मंजूरी भी कैबिनेट ने दी है. राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल के लागू वेट दरो को घटाया गया है. बिहार पॉलिटेक्निक शिक्षा सेवा संशोधन 2025 को मंजूरी दी है. बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा संशोधन 2025 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए संरक्षण पदाधिकारी नियुक्त किए जाने को मंजूरी है.
छज्जू बाग़ में पुलिस के बड़े अधिकारियों के लिए आवास बनाए जाने की भी स्वीकृति हुई है. जितेंद्र कुमार ड्रग इंस्पेक्टर पटना 5 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सहायक भू संपदा पदाधिकारी के 38 पद की मंजूरी कैबिनेट ने दी है. बिहार में अक्षय पत्र फाऊंडेशन बैंगलोर मध्यान भोजन आपूर्ति करने के लिए नौबतपुर में जमीन दी गई. सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद की मंजूरी दी है.
मध्य निषेध निरीक्षकों के वेतनमान में सुधार किया गया है. वहीं बिहार के प्रत्येक जिला में जिला आयोजन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय को मंजूरी दी है. भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत अग्निकांड से बचने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. एक अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे में बिहार लोक सेवा आयोग के लिए लिपिक के 15 पदों को मंजूरी प्रदान की गई है.
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…