मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक हुई. राज्य सचिवालय में सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में विकास योजनाओं, नियुक्ति प्रक्रियाओं, विभिन्न विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति, और आर्थिक प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर लगी है.
नीतीश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
बिहार अधीनस्थ खेल भर्ती नियमावली को मंजूरी दे दी गई है. बिहार सरकार की महिला सरकारी सेवकों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट ऑप्शन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नीति निर्धारित किया गया. प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय योजना के तहत जनजातीय समूह के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹200000 आवास निर्माण का दिए जाने का निर्णय लिया गया है.
नए पदों को सृजन और डॉक्टरों की बर्खास्तगी
बिहार सरकार के स्वास्थ्य सेवा में राजवंशी नगर में 36 नए पदों को सृजन किया गया है. डॉ आशीष कुमार चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डॉ मोहम्मद फिरदौस चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डॉक्टर जागृति सोनम सामान सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. डॉक्टर अनामिका कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी लखीसराय को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.
कौशल विकास प्रशिक्षण के 9 केंद्र
राज कैबिनेट ने युवाओं को सामान को बेहतर भविष्य बनाए जाने को लेकर कौशल विकास प्रशिक्षण 9 केंद्र बनाये जाने का निर्णय लिया है. जल संसाधन विभाग पटना के बख्तियारपुर प्रखंड के गंगा चैनल को बनाए जाने को लेकर स्वीकृति दी गई है. राज सरकार ने जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम को संशोधित करते हुए 2025 नियमावली को मंजूर कर लिया है. राज्य सरकार ने बिहार गव्य संपर्क भर्ती संशोधन नियमावली 2025 को मंजूर कर लिया है.
संशोधन को मंजूरी
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समाकृतिक बाल विकास सेवा के अंतर्गत बिहार बल विकास लिपिक के संपर्क संशोधन 2025 को मंजूरी दी है. बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन संशोधन नियम 2025 की स्वीकृति दी गई. मंत्रिमंडल सचिवालय के अंतर्गत वायुयान संगठन के लिए चार पदों को मंजूरी दी गई है जिसमें बड़े विमान चालक की भर्ती होंगी.
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…