Bihar

ऑटो चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास, प्रो कबड्डी लीग में 49 लाख में बिके समस्तीपुर के संदीप कुमार

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में बिहार के समस्तीपुर जिले के लाल संदीप कुमार ने सबका ध्यान खींचा है। गत सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बना चुके संदीप को इस बार मुंबई की टीम यू मुंबा ने 49 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

पिछले सीजन में पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते हुए संदीप ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 100 से अधिक प्वाइंट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्हें उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है।

विद्यापतिनगर के चमथा गांव के निवासी हैं संदीप

संदीप कुमार समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत चमथा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कबड्डी की शुरुआत महज सातवीं कक्षा से की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके पिता ने उनके खेल के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।

पिता तमिलनाडु में चलाते हैं ऑटो

संदीप के पिता तमिलनाडु के मदुरै में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के खेल को लेकर उनमें हमेशा एक खास जुनून रहा है। छोटी-छोटी बचत कर उन्होंने संदीप को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में भर्ती कराया, जहां संदीप ने पेशेवर कबड्डी के गुर सीखे।

मदुरै की लीग से चमके संदीप

संदीप ने तमिलनाडु के मधुरै में कबड्डी लीग में हिस्सा लिया, जहां उनके खेल ने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया। इसके बाद ही उन्हें प्रो कबड्डी लीग में मौका मिला। सीजन 11 में पटना पाइरेट्स ने उन्हें 9 लाख रुपये में खरीदा था। उस सीजन में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया।

अब जब यू मुंबा ने उन्हें 49 लाख रुपये की बोली में खरीदा है, तो यह न केवल संदीप की मेहनत की जीत है, बल्कि उनके पिता के संघर्ष और बलिदान की भी जीत है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago