पटना में एक वाहन चालक ने महिला सिपाही को कुचल कर मार डाला है। वाहन चालक ने दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही को जख्मी भी कर दिया है। दरअसल पटना एसके पुरी थाना अंतर्गत अटल पथ पर पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने दारोगा व दो महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर थी। बाद में महिला सिपाही की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें महिला सिपाही कोमल, एसआई दीपक कुमार व एएसआई अवधेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए।
तीनों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वालों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।
आपको बता दें कि पटना में बुधवार की देर रात पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस के कई आला अफसर सड़कों पर उतरे और वाहन की जांच की। लेकिन एसके पुरी में एक ड्राइवर ने दुस्साहस का परिचय दिया और तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…