Samastipur

समस्तीपुर में भीषण गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर को पानी डालकर किया जा रहा ठंडा

समस्तीपुर :- भीषण तपिश भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के कारण पूरे दिन लोग घरों में रहने को विवश हैं। जून महीने में उमस भरी गर्मी की इंट्री के साथ ही शहर सहित आसपास के इलाकों में बिजली के दिन रात की आंखमिचौनी और लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गयी है। स्थिति ऐसी है कि, बिजली रहते हुए भी रात के अंधेरे में लोगों को गर्मी से बेचैन होकर टहलना पुराने जमाने की याद दिला रही है। सूरज की तपिश व उमस भरी गर्मी से बचने के लिए जहां लोग घरों से निकलने में गुरेज कर रहे हैं। दूसरी ओर यह भी चिंता सता रही है कि जब जून में लोगों का हाल बेहाल है तो जुलाई-अगस्त में क्या होगा।

बुधवार को जहां शहर का तापमान 40-42 डिग्री रहा। वहीं विभिन्न पावर सब स्टेशन में लगे पावर विद्युत ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री पार कर जा रहा है। ऐसे में विद्युत कर्मी पावर हाउस में लगे ट्रांसफॉर्मर पर पाइप से पानी की बौछार कर उसके तापमान को नियंत्रित कर रहे हैं। अर्थिंग के तार में बार-बार पानी देकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ठीक रखने की कोशिश की जा रही है।

विद्युत कंपनी के तकनीकी कर्मियों की माने तो ट्रांसफॉर्मर का तापमान 70 डिग्री से उपर जाने के बाद उसे जलने की आशंका बढ जाती है। इस समय हर 30 व 60 मिनट के अंतराल पर ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री पार करने लग रहा है। ऐसे में उसे पानी देकर ठीक किया जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर में लगे अर्थ के तार को हमेशा पानी देकर उसे ठंडा रखा जा रहा है, ताकि ट्रांसफार्मर को सही विद्युत प्राप्त हो और उसे उपभोक्ताओं तक आपूर्ति की जा सकेह गर्मी बढ़ने की वजह से फ्यूज, फॉल्ट एवं फेज मारने की दिक्कत अधिक आ रही है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी अब बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ने लगी है। तापमान के लगातार बढ़ने से बिजली की मांग चरम पर पहुंच गई है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड और ओवरहीट हो रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए अब उन पर पानी डालना पड़ रहा है।

कभी केबल जल रहा तो कभी उड़ रहा फ्यूज :

जून के महीने में पारा की चाल ऊपर की ओर चढ़ते ही बिजली के फाॅल्ट बढ़ गये हैं। कभी केबल जलने तो कभी फ्यूज उड़ने से बार- बार बिजली गुल हो रही है। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में शहरवासियों को 20 घंटे भी बमुश्किल से बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर के माधुरी चौक क्षेत्र में केबल जलने से आठ घंटे से भी अधिक बिजली गुल रही। वही बुधवार को कोर्ट कैम्पस में एलटी केबल में आग लगने से बिजली गुल हो गयी। गर्मी के मौसम में यह उपभोक्ता बिजली की बार-बार की आवाजाही से परेशान है।

वहीं इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में पंखों के साथ साथ कूलर, एसी चालू हो गये हैं, जिससे बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे न सिर्फ ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बल्कि लाइन और ट्रांसफार्मर पर फाल्ट हो रहे हैं। परिणाम स्वरुप लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली कंपनी का अमला इन फाल्ट को समय पर सुधार नहीं पा रहा है, जिससे लोगों की मुसीबत ओर बढ़ जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर इंजीनियर को SVU ने दबोचा, 10 हजार लेते गिरफ्तार; 6 परसेंट कमीशन का खेल उजागर

बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू)…

4 घंटे ago

सम्राट के CM बनते ही जोर पकड़ रही शराबबंदी खत्म करने की मांग, एक और सत्ताधारी विधायक ने उठाई मांग

बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बन गई है जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न…

11 घंटे ago

बिहार में जमीन मापी के नए रेट तय, शहर में 1000 और गांव में 500 रुपये

बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब…

11 घंटे ago

59 वर्षों बाद समस्तीपुर को फिर मिला उपमुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर समाजवाद की धरती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर…

11 घंटे ago

खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन में महिला यात्री से मोबाइल व पर्स छीनकर बदमाश कूदकर फरार

समस्तीपुर : जीआरपी थाना समस्तीपुर में बुधवार को एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराते…

12 घंटे ago