Bihar

गलती से बेटा कुछ बन गया तो एके47 से केक उड़ायेंगे; लालू यादव के तलवार से केक काटने पर मांझी का तंज

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटे जाने पर सियासत गर्मा गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने लालू से कहा कि वे आज जब सरकार में नहीं हैं तो तलवार से केक काट रहे हैं। गलती से अगर बेटा कुछ बन गया तो एके-47 से केक को उड़ाया जाएगा। तंज के साथ ही मांझी ने लालू को जन्मदिन की बधाई भी दी।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लालू यादव का एक वीडियो शेयर किया। आरजेडी सुप्रीमो इसमें अपने समर्थकों के साथ तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर तंज कसते हुए मांझी ने लिखा, “लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता। आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं,गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा। है ना लालू जी। खैर जन्मदिन की बधाई।”

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस बीच समर्थकों ने लालू को लड्डू से बना 78 किलोग्राम वजनी केक भेंट किया। आरजेडी अध्यक्ष ने तलवार से इस केक को काटकर जश्न मनाया। अब उनका तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago