Bihar

बिहार: थाने के डेटा ऑपरेटर का फं’दे’ से लटका मिला श’व; थानाध्यक्ष पर परिजनों ने लगाया ह’त्या’ का आरोप

पूर्णिया के सरसी थाने में तैनात डेटा ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव थाने से 100 मीटर दूर कोसी प्रोजेक्ट के बिल्डिंग के कमरे में फंदे से लटका मिला है।

मृतक ललित कुमार (26) जलालगढ़ के भट्ठेली गांव का रहने वाला था। परिजनों ने थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव और SI आयुष राज पर हत्या का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को लाइन हाजिर किया गया है। कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी अभय रंजन को नया इंचार्ज बनाया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बनमनखी SDPO सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। FSL की टीम सबूत जुटाने में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है।

शुक्रवार की रात ललित की मां से हुई थी बात

ललित के भाई लाल बहादुर ने बताया कि ‘शुक्रवार की रात मां से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। परेशान लग रहा था। मां के पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार को पूरे दिन उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं है।’ ‘ललित ने बताया था कि वरीय पदाधिकारी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इस स्थिति में काम करना मुश्किल हो रहा है।’

लाल बहादुर ने बताया रात 8 बजे थानाध्यक्ष को कॉल किया, तो उन्होंने कहा को ललित मिल नहीं रहा है। उसे खोज रहे हैं, इतना कहकर फोन काट दिया। दूसरे स्टाफ ने फोन करके बताया कि ललित के साथ काफी बुरा हुआ है। 10 मिनट बाद थानाध्यक्ष ने खुद फोन कर सुसाइड की बात कही।

भाई बोला- पीटकर हत्या की फिर लटका दिया

ललित के भाई ने बताया कि जिस कमरे में शव मिला, वो पहले से खुला था। शव फंदे से लटका था। पैर जमीन से सटा था। शरीर पर कई हिस्से में मारपीट के निशान मिले हैं। पीट-पीटकर पहले उसकी हत्या की गई, फिर फंदे से लटका दिया गया।

मृतक के पिता परमेश्वर लाल दास, भाई अरविंद कुमार उर्फ पप्पू और लाल बहादुर ने बताया कि ‘पिछले 3 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष और SI ने मारपीट करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया। डेड बॉडी पर चोट के निशान मिले हैं।’

MLA बोले- दोनों पुलिस अधिकारी सस्पेंड होने चाहिए

इधर, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और कसबा विधायक आफाक आलम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कसबा विधायक ने कहा कि ‘परिजनों ने थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है।

3 साल पहले ललित को जॉब लगी थी। पिछले 2 साल से सरसी थाने में कार्यरत थे। वो विभाग की ओर से कोसी प्रोजेक्ट के बिल्डिंग में कमरा मिला था, जहां वो रहते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago