Bihar

बिहार सरकार ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी को किया सस्पेंड, अंबेडकर हॉस्टल में राहुल गांधी ने किया था कार्यक्रम

दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम बिना विभागीय अनुमति के आयोजित करना जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को भारी पड़ गया. बिहार सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह निर्णय सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए लिया गया है. विभाग का स्पष्ट आदेश है कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं.

विभागीय मार्गदर्शिका का उल्लंघन

7 अप्रैल 2022 को जारी पत्रांक-1393 में यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी छात्रावास परिसर में राजनीतिक सभा, परिचर्चा या सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बावजूद अंबेडकर छात्रावास सभागार में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी न तो अनुमति ली गई और न ही प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई थी. इस मामले में दरभंगा के जिलाधिकारी ने जांच कराते हुए 15 मई 2025 को आलोक कुमार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी.

विभागीय कार्यवाही और तत्काल निलंबन

समाज कल्याण विभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम-17 के तहत आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है. साथ ही नियम-9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह आदेश समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी किया गया है.

जांच में सहयोग के आदेश

निलंबन की अवधि में आलोक कुमार का कार्यस्थल स्थानांतरित कर कैमूर जिले के जिला कल्याण कार्यालय में कर दिया गया है. उन्हें वहीं से विभागीय जांच में पूर्ण सहयोग देना होगा. सभी पत्राचार और जांच प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी. इस फैसले से सरकार ने यह संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी और राजनीतिक दबाव के आगे झुकाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago