Samastipur

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध में पति के बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस मामले के दो मुख्य आरोपी अमन कुमार (पिता- विश्वनाथ महतो) और राजू दास (पिता- भोला दास) को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में मृतक की पत्नी की संलिप्तता भी स्पष्ट होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4, छतवारी गांव की है। यहां के निवासी सुरेश दास के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार का शव 4 जून को बेलारी हाईस्कूल के समीप एक परवल के खेत से बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले में मृतक की मां रंजन देवी के आवेदन पर उजियारपुर थाना में कांड संख्या 223/26 दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे गांव के राजू दास और लखनीपुर महेशपट्टी निवासी अमन कुमार उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। शाम में सूचना मिली कि सुमन का शव खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसके गले में नीले रंग का कपड़ा बंधा मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।

रंजन देवी ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया था कि उनकी बहू प्रियंका कुमारी का अमन कुमार के साथ प्रेम संबंध था और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के बाद प्रियंका की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

6 घंटे ago