समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का काफिला वहां से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की एवं झड़प की स्थिति बन गई। घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पटसा से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर सड़क किनारे एकत्र हो गए। बताया जाता है कि कुछ समय पहले न्यायालय के आदेश पर खाली कराई गई जमीन के मामले में प्रभावित लोग उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे।
काफिले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय लोगों के बीच पथराव की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसका इलाज कराया गया।
थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुंदरिया नगर में हाल ही में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराई गई थी। इसी मुद्दे को लेकर लोग उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते उपमुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके सुरक्षित आगे बढ़ गया।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…