Bihar

बिहार: उसका करियर अभी शुरू ही हुआ था, क्रैश हुए प्लेन की एयर होस्टेस मनीषा थापा के घर कोहराम

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों में एयर होस्टेस मनीषा थापा भी शामिल हैं। मनीषा बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली थीं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले से लेकर कॉलेज तक माहौल गमगीन है। मनीषा के चाचा प्रवीण तमांग ने कहा कि परिवार सदमे में है, उसका (मनीषा) करियर अभी-अभी शुरू ही हुआ था। विमान हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद मनीषा के माता-पिता और भाई अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

परिजन के अनुसार मनीषा थापा ने गुरुवार को दोपहर में लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले अपनी मां और दादी से फोन पर बात की थी। इसके कुछ ही देर बाद हादसे की खबर आ गई। मनीषा की चचेरी बहन नेहा तमांग ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला संगीता प्रधान ने कहा कि मनीषा बहुत ही मृदुभाषी लड़की थी। वह अक्सर पटना आती रहती थी। मनीषा का अचानक चला जाना परिवार के साथ-साथ उसके दोस्तों के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है। संगीता के अनुसार मनीषा जब भी पटना आती तो उनसे बात करती थीं। इस हादसे से उन्हें सदमा लगा है, इसको वे बयां नहीं कर सकती हैं।

सबसे पहले नानी को प्लेन क्रैश का पता चला

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए विमान के क्रैश होने की खबर मनीषा की नानी को सबसे पहले मिली। नानी ने तुरंत मनीषा की मां को फोन कर बेटी के बारे में पूछा। जैसे ही प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सभी को पता चली, घर में कोहराम मच गया। हालांकि, मनीषा के पिता राजू थापा उस वक्त बेगूसराय में ड्यूटी पर थे, उन्हें तुरंत पटना बुलाया गया। दादी को उसकी मौत की खबर नहीं दी गई। दादी को मनीषा से काफी लगाव था।

ग्राउंड स्टाफ से सफर शुरू किया, एयर इंडिया में केबिन क्रू बनी

मनीषा थापा का सपना एयर होस्टेस बनने का था। उन्होंने सबसे पहले इंडिगो एयरलाइन्स में बतौर ग्राउंड स्टाफ नौकरी शुरू की। इसके बाद अकासा एयरलाइन्स में कुछ केबिन क्रू के रूप में काम किया। इसके बाद वह एयर इंडिया में आई गईं। हादसे से पहले तक वह एयर इंडिया में लंदन और ऑस्ट्रेलिया के विमानों में एयर होस्टेस का काम करती रही थीं।

पटना के सैंट जेवियर्स कॉलेज में प्रार्थना सभा

मनीषा थापा ने पटना के सैंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से बीबीई की डिग्री हासिल की थी। एयर इंडिया के विमान हादसे में मनीषा की मौत की खबर मिलने के बाद कॉलेज में भी मातम छा गया। कॉलेज परिसर में शनिवार को मनीषा थापा की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षक, छात्र और पूर्ववर्ती छात्रों ने मनीषा के असमय निधन पर शोक जताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago