समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव; सवर्ण, एससी-एसटी के बाद अति पिछड़ा आयोग, नवीन आर्या अध्यक्ष नियुक्त

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के नेता सभी वर्गों के मतदाताओं को अपने पाले में करना चाहते हैं। राज्य में एक के बाद एक वर्गों के उत्थान के लिए आयोगों का गठन किया जा रहा है और पार्टी में शामिल जाति विशेष के नेताओं को सेट किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अति पिछड़ा आयोग का गठन किया गया। इससे पहले खाद्य संरक्षण आयोग और बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की अधिसूचना जारी की गयी।

अति पिछड़ा आयोग में प्रो. नवीन कुमार आर्य को अध्यक्ष बनाया गया है। नवीन आर्या पटना विशवविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हैं। वे जदयू में नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाते हैं। यही वजह है कि नवीन कुमार को दूसरी बार इस आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पिछले कार्यकाल के परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें दोबारा यह पद दिया गया है। इनके साथ मधुबनी के रहने वाले केदारनाथ भंडारी को सदस्य बनाया गया है जबकि, गया के अमित कुमार को सदस्य के पद पर नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए है। आयोग में चार सदस्य हो सकते हैं लेकिन, दो सदस्य ही बनाए गए हैं।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

दरअसल बिहार में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा 36 प्रतिशत तो पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 से अधिक है। इन दोनों को मिलाकर 63 प्रतिशत होता है। इस वजह से सभी सियासी दलों की नजर ईबीसी-ओबीसी वोट बैंक पर है। नीतीश कुमार ने चुनाव के मद्देनजर मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है।

इसे पहले शनिवार को ही खाद्य संरक्षण आयोग का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसमें जदयू के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। आयोग के सदस्यों के पद पर भभुआ के रिंकी रानी पाण्डेय, पटना के मोकामा के मनोज कुमार, खगड़िया के गोगरी के अंगद कुमार कुशवाहा और सुपौल के त्रिवेणीगंज के नरेंद्र कुमार ऋषि को सदस्य बनाया गया है। सदस्य बनाए गए मनोज कुमार बीजेपी प्रोटोकॉल के संयोजक हैं। वे मूल मूल रूप से पटना के मोकामा के मोर के रहने वाले हैं। वहीं अंगद कुमार कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के नेता हैं।

IMG 20240904 WA0139

वहीं राज्य सरकार ने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का गठन कर दिया गया है। अशोक कुमार को अध्यक्ष जबकि अरविन्द कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विधानसभा सदस्य श्रेयसी सिंह, रामविलास कामत, विजय कुमार विधानपार्षद अनिल कुमार और रवींद्र प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार और शौकत अली को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150