Bihar

बिहार के बेगूसराय का इंजीनियर ईरान में लापता, परिजनों ने बेटे की वापसी के लिए PM मोदी से लगाई गुहार

बेगूसराय के सैफुल्लाह ईरान में 17 जून से लापता हैं. परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. आखिरी बार उसने बंकर में छिपे होने की बात कही थी.

‘हम बंकर में छिपे हैं’, ये हुई थी आखिरी बात

सैफुल्लाह ने आखिरी बार 17 जून की रात करीब 1:30 बजे अपनी पत्नी से बात की थी. उससे पहले उन्होंने छोटे भाई को बताया था कि ‘हम लोग बंकर में छिपे हैं, यहां हालात बेहद खराब हैं.’ यह कॉल 13 जून के आसपास उस समय हुआ था, जब इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष गहराता जा रहा था.

वे पेट्रोसाज जनरल कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के माध्यम से वहां काम कर रहे थे और इससे पहले भी सऊदी अरब सहित कई देशों में शटडाउन प्लांट चालू करने का जिम्मा संभाल चुके थे. इस बार 12 जून को सऊदी से ईरान रवाना हुए थे.

परिवार की बेचैनी, गांव में चिंता का माहौल

जब 17 जून के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया तो परिजन घबरा गए. उन्होंने बेगूसराय के DM, CMनीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह तक को पत्र भेजकर सैफुल्लाह की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. सैफुल्लाह के छोटे भाई असदुल्लाह आज़ाद ने बताया कि ‘उसने बताया कि अगर एक दिन पहले ये हालात पता होते, तो हम ईरान आते ही नहीं.’

कंपनी ने भी सम्पर्क करने की थी कोशिश

जिस कंपनी के तहत वे गए थे, उसके 30-40 लोग और भी ईरान भेजे गए हैं लेकिन अब कंपनी का किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. नेटवर्क बंद है, कर्फ्यू जैसे हालात हैं, और वाई-फाई भी काम नहीं कर रहा. परिजनों ने कहा, ‘अब हर बीतता दिन डर बढ़ा रहा है. हम सरकार से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि हमारे बेटे को सुरक्षित वापस लाया जाए.’

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

8 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

8 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

8 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

8 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

10 घंटे ago