Politics

टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला; बोले-गैस सिलेंडर भी 500 में दें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ा कर 1100 करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने जीविका दीदियों के लिए 3 प्रतिशत सस्ता लोन और जीविका कर्मियों का मानदेय दोगुना करने के साथ राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को दो दो लाख रोजगार के लिए देने का फैसला किया। सीएम के फैसले पर विपक्ष जमकर सियासत कर रही है।

राजद इसका क्रेडिट लेने में जुट गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम ने टेंशन में पेसन बढ़ाया क्योंकि उन्हें आभास हो रहा है कि अगली सरकार महागठबंधन की बनने वाली है। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा था कि तेजस्वी के डर से सरकार ने पेंशन बढ़ाया है।

तेजस्वी यादव ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी ने पहले ही 400 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 करने का ऐलान कर दिया था तो टेंशन में आकर सरकार ने पेंशन बढ़ा दिया। असलियत यह है कि जनता की महागठबंधन सरकार आ रही है तो वर्तमान सरकार हमारी नकल कर रही है। पहले जो गैस सिलिंडर पांच सौ में मिलता था उसे बढ़ा कर 1200 कर दिया गया। उसे फिर से 500 कर दें। बिहार के वासियों से कहना चाहेंगे कि हम लोग 1500 की घोषणा अडिग हैं। महंगाई के साथ इसे बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिसम्बर में ही हमने कह दिया था कि सरकार हमारा नकल करेगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास ना तो सोच है ना कोई विजन। तेजस्वी आगे-आगे रहते हैं और राज्य सरकार पीछे-पीछे चलती है। तेजस्वी ने कहा कि 20 वर्षों तक नीतीश सरकार ने देश में सबसे कम सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी। सदन में पहले ही मांग की थी कि को बजट-प्रस्ताव में इसे सम्मिलित किया जाए, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि उन्हें डर था कि इसका क्रेडिट लोग तेजस्वी यादव को देंगे। वही काम अब किया गया क्योंकि चुनाव सामने है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago