Bihar

एसटीएफ ने अवैध हथियार कारोबारी को देशी कट्टा व पिस्तौल के साथ दबोचा

समस्तीपुर : एसटीएफ व नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते एक शातिर चोर व हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह कारवाई नगर थाना क्षेत्र के बनारस स्टेट कैंपस, मगरदही में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ द्वारा छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार हथियार कारोबारी की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र रमैया निवासी रामानंद राय के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक मैगजीन व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पता चला की यह पेशेवर चोर भी है, इसके द्वारा बाइक चोरी एवं अवैध हथियार का कारोबार भी किया जाता है। गिरफ्तार बदमाश का पहले से अपराधिक इतना रहा है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago