Bihar

मुजफ्फरपुर रेप केस के आरोपी मुकेश राय का सरेंडर, बुलडोजर लेकर पहुंची थी पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की में छात्रा से बलात्कार के आरोपी मुकेश राय ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस-प्रशासन की टीम गुरुवार को ही उसके घर की कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी। आरोपी के ढाबे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर भी चलाया गया। सरेंडर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आग की कार्रवाई जारी है।डिप्टी सीएम और मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रशासन को इस मामले में कठोर कार्रवाई की खुली छूट दी थी।

जानकारी के अनुसार 3 मई की रात को आरोपी मुकेश राय तुर्की थाना के एक गांव से आठवीं की छात्रा को उठाकर ले गया था और रेप करने के बाद घर पहुंचा दिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने और केस नहीं दर्ज करने के आरोप में तुर्की थानेदार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था।

आरोपी तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की। उसके नेपाल भागने का आशंका जताई जा रही थी। बुधवार को पुलिस कोर्ट पहुंची और आरोपी की संपत्ति के खिलाफ कुर्की-जब्ती के लिए इश्तेहार की अर्जी दी। गुरुवार को जब प्रशासन की टीम उसके ढाबे पर बुलडोजर लेकर पहुंची तो आरोपी ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोक दी।

दोनों परिवारों से मुलाकात के बाद प्रभारी मंत्री ने पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट दी। कहा कि अपराधियों का एनकाउंटर करना पड़े या उनके घरों पर बुलडोजर चला देने की जरूरत पड़े तो वह भी प्रशासन करे। इसी बीच फरार आरोपी के घर की कुर्की के लिए कोर्ट से आदेश मिल गया। ऐक्शन में आई पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई जहां गेट तोड़ने और घर का कुछ सामान जब्त करते ही आरोपी के परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी के परिवार की ओर से संचालित ढाबा का एक हिस्सा तोड़ दिया जिसे एनएच की जमीन पर बनाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago