Bihar

निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 18 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पूरे बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके। इस दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के द्वारा 18000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी रोहतास जिला में दावथ प्रखंड में राजस्व कर्मचारी है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार परिवादी पिंटू कुमार जमीन के मोटेशन के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में दर्ज करायी कि आरोपी राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के द्वारा जमीन मोटेशन करने के एवज में 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

47 मिनट ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

2 घंटे ago