Bihar

ये ढीठ जाति होती है.., भागलपुर में कारोबारी की हत्या का आरोप डब्लू यादव पर लगा बोले JDU विधायक गोपाल मंडल

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार में सरेआम दुकानदार विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का इस हत्याकांड पर बयान सामने आया है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने सभापति बब्बू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही गोपाल मंडल ने इस मुद्दे पर कुछ ऐसा कह दिया है जिसपर विवाद भी बढ़ सकता है। गोपाल मंडल ने बब्लू यादव पर मर्डर का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जाति ढीठ होती है।

दरअसल कारोबारी विनय कुमार गुप्ता की हत्या के बाद जदयू विधायक उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में सभापति के पति डब्लू यादव पर हत्या का आरोप लगाया। विधायक ने डब्लू यादव पर कार्रवाई की मांग की है। गोपाल मंडल का दावा है कि बिहार में चुनाव से पहले दहशत फैलाने के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

इस दौरान गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। डब्लू यादव की जाति की तरफ इशारा करते हुए गोपाल मंडल ने कह दिया कि यह जाति ढीठ होती है। गोपाल मंडल ने कहा, ‘यही हो रहा है। बिशपुरिया से डब्लू यादव आया है। कोहराम मचाए हुए है। यह दहशत फैलाने के लिए किया है। अभी अभियान चलाए हुए गोपाल मंडल को हटाओ। अरे… गोपाल मंडल हट जाएगा तो टिकेगा कौन। कोई बनिया जीत के आ जाए ना। पांच थाप खींच के कहते हैं कि घर जाओ, बाजार में क्या कर रहे हो। यह तो स्थिति बन गई है। ढीठ जात होता है ये जात। नीतीश कुमाल का शासनकाल है लेकिन वर्चस्व उन्हीं का है।’

भागलपुर में क्या हुआ

आपको बता दें कि रविवार रात साढ़े नौ बजे सरेआम नवगछिया बाजार के हड़ियापट्टी में पूजन सामग्री बेचनेवाले दुकानदार विनय कुमार गुप्ता (38 वर्ष) पिता विश्वनाथ गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनय अपने स्टाफ के साथ बैठकर हिसाब कर रहे थे। नकाबपोश बदमाश ने आकर उन्हें गोली मारी और आराम से पैदल निकल गए। लोगों ने बताया कि गोली नजदीक से मारी गई जिससे मौके पर ही विनय की मौत हो गई।

सूचना पर एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

9 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

14 घंटे ago