Samastipur

चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा पूसा में निःशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत महमदपुर देवपार में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मख्खु चौक पर चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गयी। चिकित्सा परामर्श के लिये सुबह से ही मरीजों का जमावड़ा लगना प्रांरम्भ हो गया था। कैंप में मरीजों का पंजीकरण किया गया। तदोउपरांत सभी मरीजों की जांच की गयी। मौके पर तेज स्थानीय मुखिया नवीन कुमार राय, सरपंच मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। इसी मकसद को मुख्य रखते फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने के कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago