बिहार में शराबबंदी कानून की निगरानी करने वाले ही कानून तोड़ते पकड़े गए। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी नाके पर SSP डॉ कुमार आशीष ने छापेमारी की। उन्होंने नाका प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडेय और पांच अन्य लोगों को शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। नाका प्रभारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
क्या बोले एसएसपी कुमार आशीष
सारण एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि नाका प्रभारी श्याम बिहारी पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, स्टील की थालियां, सिगरेट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें मिली हैं। वहीं पार्टी में शामिल एक आदमी भाग गया, लेकिन बाकी पांच को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भगवान बाजार थाने में इस मामले की FIR दर्ज की है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि कई दिनों से नाके पर शराब पार्टी की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात नाके पर छापेमारी हुई। वहां पहुंचने पर देखा नाका प्रभारी कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई और नाका प्रभारी श्याम बिहारी पांडेय के साथ पांच लोगों को पकड़ लिया गया। हालांकि इस दौरान एक शख्स भागने में सफल रहा। फिलहाल उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
मशरक से भी आया था ऐसा ही मामला
पुलिस के अनुसार, पहले भी मशरक के उत्पाद थाना में पुलिसकर्मियों के शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था। उस मामले में भी कई पुलिसकर्मी पकड़े गए थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों को शराब कौन दिया था और कब से ये लोग पार्टी कर रहे थे।
समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…
लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…
बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…