Categories: BiharNEWS

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू शपथ दिलाएंगे। शनिवार को बिहार लोक भवन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने इसकी सूचना दी।

बिहार के 30वें राज्यपाल बने हसनैन 13 मार्च को पटना पहुंचंगे

मिली जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त राज्यपाल सैयद अता हसनैन 13 मार्च को पटना पहुुंचंगे। बिहार के 30वें राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण कार्य करने का लंबा अनुभव है।

उनका परिवार भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा रहा है। उनके पिता मेजर जनरल सैयद महदी हसनैन गढ़वाल राइफल्स से जुड़े थे।

उन्होंने प्रथम बटालियन के साथ द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया और बाद में गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन की स्थापना की। वर्ष 1964 से 1966 तक वे लैंसडौन में रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट रहे थे।

भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है परिवार 

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट के कर्नल आफ द रेजिमेंट रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने सैन्य परंपराओं को नई मजबूती देने का काम किया।

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने वर्ष 1974 में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने के बाद गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में कमीशन प्राप्त किया। वे 30 जून 2013 को सेना से सेवानिवृत्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के निवासी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago