Bihar

बिहार में शराब की तस्करी करा रहे टाइगर मोबाइल जवान! बेगूसराय में 3 पुलिसकर्मी 4 तस्करों संग गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी कानून की सख्ती के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन पुलिस जवान खुद शराब तस्करी में शामिल पाए गए. बखरी थाना में तैनात टाइगर मोबाइल के तीन पुलिसकर्मी नियाज आलम, चंदन कुमार और शशि कुमार को चार शराब तस्करों के साथ गिरफ्तार किया गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन पुलिसकर्मियों को उन्हीं के थाना परिसर के हाजत (बैरेक) में बंद किया गया.

बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि बखरी के सलौना रेलवे स्टेशन के पास शराब से लदा एक पिकअप वाहन पहुंचा है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां टाइगर मोबाइल के जवानों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं. शक के आधार पर जवानों से पूछताछ की गई और जब उनके मोबाइल की जांच हुई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

मोबाइल से यह स्पष्ट हुआ कि ये पुलिसकर्मी शराब तस्करों से जुड़े हुए हैं और उन्हें डिलीवरी में सहयोग दे रहे हैं. उनकी निशानदेही पर चार शराब कारोबारी, जिनमें राज कुमार साह, राजा कुमार, विकास कुमार और आनंद पासवान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से 22 लीटर देसी शराब, 3 लीटर विदेशी शराब, ₹17 हजार 500 नकद और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

इस घटना ने पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बखरी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है और टाइगर मोबाइल के तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है. यह मामला दर्शाता है कि शराबबंदी की सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा कहीं न कहीं खुद व्यवस्था का हिस्सा बन चुके कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

8 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 घंटे ago