Bihar

तेजप्रताप बनाएंगे बिहार के UPSC टॉपर को पटना का डीएम, सम्मान समारोह में कर दिया वादा

आए दिन आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अपने अजीबो-गरीब बयान की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में अब उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है कि, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. दरअसल रविवार को तेज प्रताप यादव बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में यूपीएससी टॉपर प्रिंस राज के सम्मान समारोह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रिंस जिस समय ट्रेनिंग कर रहे होंगे, उस वक्त बिहार में आरजेडी की सरकार बन जायेगी और वे यूपीएससी टॉपर प्रिंस को पटना का डीएम बना देंगे. तेज प्रताप के द्वारा यह बात कहने के बाद इस कार्यक्रम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

आरजेडी की सरकार बनने का किया वादा

यूपीएससी टॉपर प्रिंस राज के सम्मान समारोह कार्यक्रम में तेजप्रताप ने कहा कि जब तक प्रिंस अपनी ट्रेनिंग पूरी करके लौटेंगे, तब तक बिहार में नई सरकार बन जायेगी. नई सरकार से उनका मतलब उनकी पार्टी आरजेडी से था. यानी कि उनका यह कहना था कि इस बार के चुनाव में बिहार में आरजेडी की नई सरकार बन जायेगी.

यूपीएससी टॉपर को तेजप्रताप बनाएंगे डीएम

तेज प्रताप ने यूपीएससी टॉपर प्रिंस को उनके सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहले फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और फिर यह वादा किया कि जब प्रिंस अपनी ट्रेनिंग पूरी करके बिहार आएंगे तो तेजप्रताप उन्हें पटना का डीएम बना देंगे.

तेजप्रताप ने अपने पूर्वजों के साथ अन्याय का लगाया आरोप

तेजप्रताप ने यूपीएससी टॉपर प्रिंस के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कहा कि “पहले हमारे पूर्वजों के साथ बहुत गलत होता था, सभी लोग जानते हैं कि दूसरे राज्य के लोग आज भी बिहार के युवाओं को हीन भावना से देखते हैं, ऐसे में प्रिंस ने यूपीएससी एग्जाम में टॉप कर उनकी सोच को गलत साबित किया है.”

22 अप्रैल को जारी हुआ था यूपीएससी का रिजल्ट

बीते महीने अप्रैल में ही 22 तारीख को यूपीएससी का रिजल्ट आया था, जिसमें वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के निवासी प्रिंस राज का चयन हुआ था औऱ उन्होंने 141वां रैंक हासिल किया था. इसी खुशी में रविवार को उन्हें सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे और इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी टॉपर प्रिंस को पटना का डीएम बनाने का वादा किया.

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

31 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago