Samastipur

NEET Exam Scam: समस्तीपुर पुलिस ने डमी कैंडिडेट गैंग का किया भंडाफोड़, गिरफ्त में डॉक्टर समेत दो आरोपी; अहम सबूत भी मिले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाने पुलिस ने नीट परीक्षा में मूल अम्यार्थियों के बदले दूसरे फर्जी अभ्यर्थी (स्कालर) को परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इसमें शामिल डॉक्टर समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय के रहमगंज काली मंदिर के सुरेश मल्लिक के पुत्र रामबाबू मल्लिक और बेगूसराय के जेल चिकित्सक सह समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव के लक्ष्मी प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ. रंजीत कुमार शामिल है। साथ ही पुलिस ने तीन मोबाइल, पच्चास हजार नगद और एक कार बरामद की है।

फर्जी अभ्यर्थी गिरोह का पर्दाफाश :

मामले का पर्दाफाश करते हुए एसडीपीओ कार्यालय पर सदर-1 एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली की एक गिरोह का सक्रिय सदस्य कार नंबर -BR07AP 7233 से घूम कर परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ कर मूल अम्यार्थियों के बदले दूसरे फर्जी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाता है। ताकि, अधिकतम प्राप्तांक प्राप्त हो सके और अभ्यार्थियों का चयन हो सके।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशन एक टीम गठित की गई। त्वरित रूप से टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर उक्त कार को मोहनपुर पुल के पास रात्रि में संदिग्ध अवस्था में पकड़ कर पूछताछ की। इसमें बताया कि नीट 2025 परीक्षा में समस्तीपुर एवं अन्य जगहों पर मूल अभ्यर्थी के बदले दूसरे अभ्यर्थी के जगह बैठने हेतु फोटो, पहचान पत्र, हस्ताक्षर एवं आधार कार्ड लेकर स्कालर को अन्य छात्र के जगह पर बैठाते है।

जांच में पुलिस ने आरोपित के मोबाइल में परीक्षा से संबंधित बहुत सारे कागजात एवं परीक्षार्थियों का ए़डमिट कार्ड उपलब्ध पाया गया। मोबाइल को देखने से ज्ञात हुआा कि अन्य के सहयोग से नीट 2025 परीक्षा संबंधित कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर, फोटो आदि का आदान प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी से मोटी रकम लेकर स्कालर को 2-5 लाख रूपया देते हैं। उक्त दोनों द्वारा पूछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago