समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में गुरुवार की देर शाम गश्ती कर रहे पुलिस ने एक ट्रक पर लदी अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की मात्रा 183 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही धुरलख गांव में छापेमारी कर शराब और ट्रक को बरामद किया। इससे पहले पुलिस को आते देख चालक और धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रक और अवैध शराब को जब्त कर थाना ले आया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन के मालिक और अज्ञात धंधेबाज को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गयी है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…