Bihar

बिहार में तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चे को उड़ा दिया, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

बिहार में रफ्तार का जबरदस्त कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर महिला और बच्चे को उड़ा दिया। सड़क पर हुए इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि घटना सीतामढ़ी के रीगा मील चौक की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर बात यह है कि हादसे के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी वीडियो में कैद है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला और एक बच्चा सड़क किनारे पैदल चले आ रहे हैं। लेकिन तब ही अचानक सामने से आ रही एक कार महिला और बच्चे को उड़ा देती है। सड़क के किनारे पानी जमा है। कार से जोरदार टक्कर लगने के बाद महिला और बच्चा दोनों ही दूर जाकर गिर जाते हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि इसी वक्त सड़क पर कुछ अन्य लोग भी वहां से गुजर रहे थे। एक साइकिल सवार महिला और उसके बच्चे की मदद के लिए आगे आता है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

36 मिनट ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

54 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago