Bihar

पटना एम्स के डॉक्टर को हुआ कोरोना, अलर्ट पर बिहार के सभी अस्पताल

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. मंगलवार को एम्स पटना के एक जूनियर डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके साथ ही, शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है. स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है. अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए, बिहार के अस्पतालों में भी सावधानी बरती जा रही है. पटना में दो कोरोना संक्रमित पाए गए थे. सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार, पीड़ितों तीन में से एक एम्स पटना के जूनियर डॉक्टर हैं. दूसरे, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 30 वर्षीय वैज्ञानिक हैं.

अब तक तीन मरीज मिले

सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीजों ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की है. दोनों संक्रमितों में से किसी का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं.

अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, बिहार सरकार सतर्क हो गई है. फिलहाल बिहार सहित कई राज्यों में नए स्ट्रेन की सीक्वेंसिंग नहीं हो रही है. जल्द ही RT-PCR पॉज़िटिव सैंपल की जीनोमिक जांच कर नए वैरिएंट की पुष्टि की जाएगी.

सभी अस्पतालों में अलर्ट

पटना समेत सभी जिलों के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सावधानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने उन्हें कुछ निर्देश दिए हैं. इन निर्देशों के अनुसार, आईजीआईएमएस में ऑक्सीजन वाले 12 बेड और आईसीयू के तीन बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब मरीज गले में खराश, खांसी या बुखार के बजाय तेज सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी, और ऑक्सीजन स्तर में गिरावट लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

26 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

58 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago