Bihar

बिहार में सरकारी टीचर ने ग्रुप में लिखा ‘आई लव पाकिस्तान’, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया सस्पेंड

देश में पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में सिवान के एक सरकारी शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजन पोस्ट किया. जांच के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक नसीर अहमद को निलंबित कर दिया है. शिक्षक का नाम नसीर अहमद है.

वह महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक विधालय मखतब रतनपुरा स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है. दो दिन पहले एक इमोजी व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया गया था, जो वायरल होने लगा. इमोजी शिक्षकों के वाट्सऐप ग्रुप पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी. टीचर नसीर अहमद ने ‘पाकिस्तान आई लव यू’ लिखकर GIF इमेज वाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट किया था.

देश विरोधी पोस्ट को देखते ही लोग इस मामले में आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगे. नसीर ने बीआरसी एचएम व्हाट्सऐप महाराजगंज के नाम से चल रहे ग्रुप में पोस्ट किया गया था. जब मामले ने तूल पकड़ा तो जांच की गई.

इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ‘एक टीचर ने एचएम व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था. सत्यापन के बाद जांच की गई. फिर उसे निलंबित कर दिया गया है. निलंबित की सूचना विभाग को दे दी गई है. विभाग से आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उसका पालन किया जाएगा.फिलहाल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.’

पूरा मामला महाराजगंज प्रखंड के प्राइमरी स्कूल मकतब रतनपुरा का है. सस्पेंड किए गए टीचर नसीर अहमद का कहना है कि मैसेज गलती से पोस्ट हो गया था. विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया है. इधर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सिवान ने बताया कि निलंबन के साथ ही मामले की जांच आगे भी जारी है. अगर अंसारी के खिलाफ और सबूत मिलते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

55 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago